पलामू, नवम्बर 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टाउन हॉल में नई चेतना एवं राष्ट्रीय साहित्य युवा मंच की ओर से 6 दिसंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी साहित्य के संवर्धन, सृजनात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक एकता को बेहतर करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के संरक्षक आलोक वर्मा ने कहा कि पलामू में पूर्व में भी कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। कार्यक्रम में पदश्री और पदमविभूषण से सम्मानित अनेक लोगों ने अपना प्रदर्शन प्रस्तुत किया है। इसी कड़ी में सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के अभिनव मिश्रा ने बताया कि पलामू को साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए नामचीन कवियों को आमंत्रित किया गया है। कवियों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.