नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- SME स्टॉक एक्साटो टेक्नोलॉजीज में तूफानी तेजी जारी है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट उछलकर 356.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज, शेयर बाजार में नई-नवेली कंपनी है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिसंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। 6 ट्रेडिंग सेशन में ही कंपनी के शेयर अपने IPO प्राइस के मुकाबले 155 पर्सेंट उछल गए हैं। आईपीओ में एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 140 रुपये था। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का भी एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर दांव है। विजय केडिया के पास कंपनी के 3,50,436 शेयरदिग्गज इनवेस्टर विजय किशनलाल केडिया ने SME कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। विजय केडिया के पास एक्साटो टेक्नोलॉजीज के 3,50,436 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 3.48 पर्स...