जमशेदपुर, जुलाई 4 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आगामी रविवार को जुगसलाई के एक होटल में वैचारिकी पुस्तक का लोकार्पण समारोह होने जा रहा है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रभारी अध्यक्ष वसंत कुमार गोस्वामी होंगे। यह जानकारी पंचायत के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में गद्य खंड में कुल 33 रचनाएं, जबकि पद्य खंड में 17 कविताएं हैं। पुस्तक में सात्विक भोजन के गुण, दूध में मिलावट और इसका दुष्प्रभाव, ग्राहक के अधिकार, देवी अहिल्याबाई होल्कर, स्कूल की किताबों का मूल्य निर्धारण, पर्यावरण संरक्षण, योग और साधना के लाभ, विज्ञापन का भ्रमजाल और दिग्भ्रमित होते हम, अयोध्या का राम मंदिर, कूड़े का सही ...