देहरादून, अगस्त 13 -- भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के छह रजिस्ट्रर्ड गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) की मान्यता रद्द करने के बाद दूसरे चरण में 11 अन्य दलों को नोटिस जारी किया है। इन्हें जवाब देने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। यह सभी वे दल हैं, जिन्होंने वर्ष 2019 से अब तक छह वर्षों में एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है। दलों को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 27 अगस्त तक का समय दिया है। निर्वाचन आयोग ने इस पर सख्ती की।इन पार्टियों की मान्यता की गई थी रद्द * भारतीय जनक्रान्ति पार्टी,देहरादून * हमारी जनमंच पार्टी, देहरादून * मैदानी क्रान्ति दल,देहरादून * प्रजा मंडल पार्टी,पौड़ी गढ़वाल * राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी,हरिद्वार * राष्ट्रीय जन सहाय दल,देहरादून इन राजनीतिक दलों को दिया गया नोटिस * भारत कौमी दल,झबरेडा, हरिद्वा...