नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Sarfaraz Khan sensational Fifty- मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी रेड हॉट फॉर्म को बरकरार रखे हुए हैं। पंजाब के खिलाफ राउंड-7 के मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकी। इस दौरान उन्होंने पारी के 10वें ओवर में पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा के ओवर में 3 छक्के और 3 चौके लगाकर कुल 30 रन बटौरे। बता दें, पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई के सामने 217 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए सरफराज खान ने मात्र 20 गेंदों पर 7 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 62 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें मयंक मार्कंडे ने LBW आउट किया। यह भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने की VHT में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी।...