नई दिल्ली, मई 30 -- मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । मुंबई टीम में जॉनी बेयरस्टो की वापसी हुई है जबकि रिचर्ड ग्लीसन ने पदार्पण किया और राज बावा भी टीम में हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को जॉनी बेयरस्टो ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर धमाकेदार शुरुआत दिलाई। जॉनी ने चौथे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में बाउंड्री की बौछार लगाई। जॉनी बेयरस्टो ने पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर बेयरस्टो ने चौका मारा। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर बेयरस्टो ने फिर छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर भी छक्का मारा। अंतिम गेंद पर बेयरस्टो ने चौका बटोरा। इस तरह इस ओवर में कुल 26 रन बने। जॉनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.