नई दिल्ली, जनवरी 8 -- 8th Pay Commission latest: नए साल के आगाज के साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) पर कैल्कुलेशन शुरू हो गया है। दरअसल, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नवंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। AICPI-IW के ये आंकड़े 148.2 हैं। इसी के आधार पर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) में संशोधन किया जाता है ताकि बढ़ती महंगाई के कारण कर्मचारियों की वास्तविक आय और पेंशन की क्रय शक्ति में गिरावट न आए। अब इस आंकड़े के आधार पर महंगाई भत्ते को लेकर आकलन किया जा रहा है।क्या है अनुमान? केंद्रीय कर्मचारी संगठनों का मानना है कि जनवरी 2026 में DA में 3% से 5% तक की बढ़ोतरी संभव है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत स...