नई दिल्ली, जनवरी 12 -- कम बजट में पावरफुल फोन की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपको एक शानदार ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। इस फोन का नाम Lava Bold N1 Lite है। यह फोन 3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी 3जीबी वर्चुअल रैम भी दे रही है। इससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 6जीबी तक की हो जाती है। अमेजन इंडिया पर यह फोन 5999 रुपये का मिल रहा है। खास बात है कि फोन की यह कीमत बिना किसी ऑफर है। आप चाहें, तो इस डिवाइस को 299 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।लावा बोल्ड N1 लाइट के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी इस फोन में 6.75 इंच का एचडी+ LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 3जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्ट...