हजारीबाग, मई 22 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक कोनहारा कला में 590 छात्र छात्राओं के बीच बैग वितरण किया गया। झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त स्कूली बैग का वितरण मुखिया मो अब्बास अंसारी ने किया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान है। राइट टू एडुकेशन के तहत सरकार के कई योजनाएं संचालित है। कहा कि इस योजना का लाभ तभी सार्थक होगा जब बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपने देश का नाम रौशन करेंगे। मौके पर प्रधानाध्यापिका चंपा देवी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुकेश यादव, ईश्वर यादव, भगीया देवी, इदरीस अंसारी, फातिमा खातून, जहिमा खातून, शिक्षिका सरीता देवी समेत आदि लोग उपस्थित थे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.