बलिया, अगस्त 5 -- बलिया, संवाददाता। जिले में गंगा का जलस्तर सोमवार शाम चार बजे 59.730 मीटर दर्ज किया गया। नदी अपने अब तक के उच्चतम विन्दु 60.390 के करीब पहुंचती जा रही है। गंगा खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 2.120 मीटर ऊपर बह रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ से कुल 26 ग्राम पंचायतों और शहर के छह मोहल्लों की कुल दस हजार की आबादी प्रभावित है। बाढ़ से 2241 परिवार प्रभावित हुए हैं। 59 प्रावि और उप्रावि, दो इंटर कॉलेज और एक पीजी कालेज में बाढ़ के पानी घुस जाने से पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। जनपद से होकर बह रही तीनों नदियों गंगा, सरयू और टोंस का जलस्तर लगातार बढ़ाव पर है। सोमवार को शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा नदी का जल स्तर 59.730 मीटर दर्ज किया गया। यहां नदी का पानी 2.120 मीटर ऊपर बह रही है। नदी का पानी आठ घंटे में करीब 12 सेमी बढ़ गया है। इसी प्रक...