प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। सामान्य निधि और 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से जलकल विभाग ने अलग-अलग वार्ड में पांच नलकूप लगवाए। शुक्रवार को महापौर गणेश केसरवानी ने लोकार्पण किया। इसके बाद करीब 58 हजार की आबादी को पेयजल की समस्या से निजात मिल जाएगी। इनमें वार्ड 13 में मेडिकल चौराहा के समीप हरी नगर में रिबोर नलकूप, एमएलसी केपी श्रीवास्तव के घर के पास, वार्ड 13 छीतपुर में मिनी नलकूप, वार्ड 32 छोटा बघाड़ा एलनगंज में बड़ा नलकूप, पीली कॉलोनी वार्ड सात राजापुर में, बड़ा रीबोर और बाघम्बरी हाउसिंग, किदवई नगर अल्लापुर वार्ड 38 में बड़े रीबोर का लोकार्पण शामिल है। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से रही पेयजल समस्या का समाधान अब हुआ है। इसके बाद शहर की बड़ी आबादी को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.