खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न अंचलों में पदस्थापित 56 राजस्व कर्मचारियों का एक दिन की कटौती की गई है। डीएम नवीन कुमार ने यह कार्रवाई की है। कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने स्वीकृति प्राप्त कार्य छोड़कर धरना प्रदर्शन में भाग लिया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी राजस्व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन पर चले गए। राजस्व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक हड़ताल पर जाने को लेकर दिए गए ज्ञापन को अंचल अधिकारी ने स्वीकृत नहीं किया था। इसके बावजूद सभी कर्मचारी काम ठप कर हड़ताल पर चले गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...