नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- Nazara Technologies Share: गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म नाजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर साल 2025 में अब तक बाजार में ज्यादा हलचल नहीं दिखा पाए हैं। मंगलवार को बीएसई पर इसके शेयर करीब 3% चढ़कर 262.30 रुपये पर कारोबार करते दिखे। दिलचस्प बात यह है कि 1 जनवरी 2025 से अब तक शेयर लगभग सपाट ही रहा है और इसमें सिर्फ 0.48% की गिरावट दर्ज की गई है। यानी निवेशकों को अब तक कोई बड़ा रिटर्न नहीं मिला, लेकिन ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि आने वाले समय में तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। बता दें कि नए शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक मधुसूदन मुरलीधर केला के पास कंपनी के 43,85,220 शेयर हैं। यह 1.18 फीसदी स्टेक के बराबर है। बता दें कि मार्च तिमाही तक रेखा झुनझुनवाला के पास भी कं...