लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- लखीमपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को शहर के जीआईसी मैदान पर आयोजन किया गया। वर व वधू पक्ष के लोग सुबह से ही आयोजन स्कूल पर पहुंचने लगे। दोपहर 11 बजे से मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्में शुरू हो गईं। गायत्री परिवार के परिव्राजकों ने मंत्रोच्चार के बीचार के बीच रस्में पूरी कराई। सदर विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। एक ही मंडप में 557 जोड़ों का विवाह हुआ। इसमें 540 जोड़ों ने मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन पर साथ निभाने का संकल्प लिया। वहीं 17 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। जीआईसी मैदान पर एक दिन पहले से ही तैयारियां चल रही थी। रविवार की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.