फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा का सख्ती के बीच बुधवार को शुभारंभ हुआ। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते हाईस्कूल एवं इंटर में मिलाकर 5558 परीक्षार्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। बीएसए ने हाईस्कूल में एक छात्रा के पास नकल की पर्ची मिलने पर बुक कर दिया। सख्ती के चलते आने वाले दिनों में गैरहाजिर परीक्षार्थियों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल एवं दोपहर में हिन्दी इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्रों को लेकर जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशन में पहले ही सख्ती का खाका खींचा जा चुका था। इसका असर सुबह परीक्षा केंद्रों पर भी दिखाई दिया। परीक्षाथियों की हर परीक्षा केंद्र पर सख्ती के बीच में तलाशी ली गई...