फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- कंपिल, संवाददाता बरसात से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बदहाल हो गयी। 11 केबीए लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने सहित अन्य जगहों पर लाइन मे फाल्ट हो गये। तीन उपकेंद्रों के 550 गाँवो के ग्रामीणों क़ो बिना, बिजली के परेशानी हुई। रविवार शाम करीब 3 बजे हुई बरसात से 33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौंल की 11 हजार लाइन मे जगह जगह फाल्ट हो गये। जिससे चार फीडरो से करीब 300 गाँवो की आपूर्ति की जाती है। लाइन मे फाल्ट से सभी फीडरो की आपूर्ति ठप हो गयी। बिजली उपकेंद्र कंपिल, सिवारा उपकेंद्र के 8 फीडरो से करीब 250 गाँवो क़ो आपूर्ति की जाती है। सिवारा उपकेंद्र की 11 हजार लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से कई जगहों पर इन्सुलेटर फट गये। जिससे आपूर्ति ठप हो गयी। कंपिल- सिवारा उपकेंद्र की मैन लाइन मे फाल्ट होने से भी रात भर क्षेत्र के गाँवो की...