मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 31 -- जिले में अपात्र राशन कार्ड धारकों के पात्रता सूची से नाम काटने की तैयारी विभाग में फिर से शुरू हो गई है। शासन की ओर से केपीआई (की परफॉर्मेंस इंडिकेटर) के मानक बिंदुओं पर राशन कार्ड धारकों की जांच की जा रही है। इस प्रक्रिया में ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनके परिवार में कार या जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक है। पांच एकड़ से अधिक किसान को भी इस जांच में शामिल किया गया है। प्रारंभिक जांच में 55,724 राशन कार्डों को संदिग्ध मानते हुए काटने के पहले जांच की जानी शुरू हो गई है। खाद् रसद विभाग पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को कोरोना के बाद से निशुल्क राशन उपलब्ध करा रहा है। मुजफ्फरनगर जिले की बात की जाए तो यहां 5,01,352 राशन कार्डों पर खाद्यान वितरित हो रहा है, जबकि इन कार्डों में कुल 21...