लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- बेहजम ब्लॉक के बनिका गांव स्थित बूढ़े बाबा मन्दिर का सौंदर्यीकरण व विकास कराया जाएगा। इसके लिए 55 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। सदर विधायक योगेश वर्मा ने मन्दिर पहुंचकर मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि गुणवत्ता परक निर्माण व सौंदर्यीकरण कराया जाए। पर्यटन विकास कार्यक्रम के तहत विधायक के प्रयास से धनराशि स्वीकृत हुई है। बनिका गांव स्थित बूढ़े बाबा मन्दिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रहती है। मन्दिर परिसर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 55 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित चौधरी ने बताया कि विधायक योगेश वर्मा के प्रयास से इस मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि मिली है। उन्होंने बताया कि मन्दिर परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.