मेरठ, फरवरी 8 -- ट्रांसपोर्टनगर में अवैध और नशीली दवाइयों के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी और टीपीनगर पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और संदिग्ध दवाइयों का जखीरा मिला है। इन दवाओं की कीमत 55 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम मालिक दवा कारोबारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी पूर्व में फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया सुशांत सिटी निवासी तुषार गर्ग के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि दवाइयां कहां से लाई गईं और किन-किन जगहों पर सप्लाई की जा रही थी। नारकोटिक्स टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम दवाइयों की जांच कर रही है। पता लगा...