सहरसा, मई 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय में प्रमंडलीय खेल परिसर का निर्माण कराया जाएगा। प्रमंडलीय खेल स्टेडियम को खेलगांव की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 55 करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। जिसके लिए भवन निर्माण विभाग के द्वारा निविदा की प्रकिया शुरू कर दिया गया। इसका निर्माण डेढ़ साल मे पूरा होगा। सहरसा हीं नहीं कोसी क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के लिए प्रमंडलीय खेल परिसर बहुत बड़ी सौगात है। इसका फायदा तीनों जिलो के खेल और खिलाड़ियों को होगी।बीते जनवरी महीने में हीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान इसकी घोषणा किया था। जिसके लिए पहले रकिया मे जगह देखा गया था। लेकिन इसका निर्माण जिला मुख्यालय में हीं होना है। इसलिए इसका निर्माण जय प्रकाश उद्यान समीप स्थित सहरसा स्टेडियम में हीं किया जाएगा।जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.