पटना, दिसम्बर 30 -- पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने मंगलवार को राज्य में आरओबी (रेल ओवरब्रिज) के निर्माण कार्यों को लेकर रेलवे के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने 55 आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। आरओबी के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। सचिव ने राज्य के संसाधनों से बन रहे बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी, पोठही-डुमरी आरओबी, जयनगर स्टेशन के पास आरओबी, हरनौत रेल फैक्ट्री आरओबी एवं सहरसा में बंगाली बाजार आरओबी की भी विस्तृत समीक्षा की। इस परियोजना से जुड़ी बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया। करार के तहत पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधीन 32 आरओबी का निर्माण किया जाना है। सचिव की ओर से बिंदुवार 32 आरओबी की भी गहन समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त 1...