लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- गरीब परिवार के बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ सकें इसके लिए आरटीई के तहत पहले चरण में आवेदन मांगे गए। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्चों का चयन लाटरी से किया गया। इसमें 544 बच्चों की लाटरी निकली और उनको स्कूल आवंटित किए गए। जल्द ही स्कूल आवंटन आदेश जारी होंगे। वहीं पात्र होने के बाद भी 236 बच्चों को स्कूल आवंटित नहीं हो सके। आरटीई के तहत पहले चरण में कुल 1371 बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन किए गए। इसमें जांच व सत्यापन के बाद 780 बच्चों के आवेदन स्वीकृत हुए वहीं 591 आवेदन रिजेक्ट हो गए। जिन बच्चों के आवेदन स्वीकृत हुए उनको स्कूल आवंटन के लिए लाटरी निकाली गई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी के मुताबिक लाटरी में 544 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए वहीं पात्र होने के बाद भी 236 बच्चों को स्कूल आवंटित नहीं हो सके। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.