रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। जिसके तहत आत्मनिर्भर भारत अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर चर्चा की गई। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि 'मन की बात' समाज को सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह केवल संवाद नहीं, बल्कि जनजागरण का अभियान है जो हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है। तडियाल ने बताया कि मंडल के 54 बूथों पर कार्यकर्ता 100 संकल्प पत्र और 100 स्टीकर लेकर घर-घर जाएंगे, और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। मंडल प्रभारी सुमित पंवार और मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान राष्ट्रभक्ति और स्वावलंबन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत...