वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी जीएसटी बिलिंग के जरिये करीब 54 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी सरकारी राजस्व के घोटाले में कैंट पुलिस ने जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को गिरफ्तार किया है। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के कोटला निवासी है। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। बीते साल राज्य कर अधिकारी ने वाराणसी की एक फर्म के खिलाफ केस दर्ज किया तो पंजाब कनेक्शन निकला और व्यापक स्तर पर चल रहा खेल उजागर हुआ। पुलिस के अनुसार आरंभिक जांच में करीब 54 करोड़ के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) फ्रॉड का खुलासा हुआ है। सामने आया है कि आरोपी ने फर्जी फर्में बनाकर बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त के जीएसटी पोर्टल पर फर्जी इनवॉयस एवं रिटर्न तैयार करता था। फर्जी इनवॉयस के आधार पर रजिस्टर्ड कंपनियों को कच्चा माल (लोहा/स्क्रैप आदि)...