नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Titan results: टाटा ग्रुप की कंपनी- टाइटन कंपनी लिमिटेड ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल करीब 53% बढ़कर 1091 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, राजस्व 24.6% बढ़कर 16,523 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिचालन लाभ (EBITDA) एक साल पहले के Rs.1,247 करोड़ की तुलना में 46.7% बढ़कर Rs.1,830 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 9.4% सालाना से बढ़कर 11.1% हो गया, जो 10.6% के अनुमान से ज़्यादा है।किस सेग्मेंट में किसका कंट्रीब्यूशन टाइटन के सबसे बड़े कंट्रीब्यूशन वाले सेग्मेंट की बात करें तो ज्वेलरी का रहा। सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद 19% सालाना वृद्धि दर्ज की गई। घड़ियां और पहनने योग्य इक्युपमेंट ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ तिमाही परफॉर्मेंस दिया। इसके राजस्व में 24% की वृद्धि हुई और यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.