वार्ता, जनवरी 27 -- राजस्थान के जोधपुर में बीते सप्ताह 1100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी रैकेट का मामला सामने आया था। पुलिस जांच में इस रैकेट का मास्टरमाइंड राज्य के श्रीगंगानगर जिले का सुनील कुमार पाया गया है। मुख्य आरोपी के तौर पर नाम सामने आते ही जांच तेज हो गई है। सुनील पर आरोप है कि उसके द्वारा जारी किये गये सिम कार्ड न केवल साइबर ठगों तक पहुंचे, बल्कि कंबोडिया से ठगी के लिए इस्तेमाल किये गये। सोमवार देर रात श्रीगंगानगर के साइबर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया और जांच की कमान साइबर थाने के कार्यवाहक प्रभारी पुलिस निरीक्षक सतवीर मीणा को सौंपी गयी है। सूत्रों ने बताया कि यह पूरा रैकेट जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के नेतृत्व में शुरू हुई जांच से सामने आया। जोधपुर में दो स्थानीय शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गयी थी।1 सिम कार्ड स...