मैनपुरी, फरवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के बिछिया तिराहे के निकट चरस बेच रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 530 ग्राम चरस बरामद की गई। थाने लाकर पूछताछ की गई और मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा गया है। कोतवाली के उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जानकारी दी कि वह अपनी टीम के साथ चार फरवरी की रात गस्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वह बिछिया तिराहे के निकट पहुंचे। जहां एक युवक संदिग्ध स्थिति में खड़ा हुआ मिला। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम उर्फ बल्ला पुत्र राम रतन राठौर निवासी हरचंदपुर कोतवाली मैनपुरी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...