सिमडेगा, अगस्त 21 -- बानो, प्रतिनिधि। वन विभाग के कार्यालय में बुधवार को हाथी प्रभावित लोगों के बीच मुआवजा का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने प्रभावित ग्रामीणों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया। बताया गया कि कुल 53 प्रभावितों के बीच 23,82610 रुपए राशि का वितरण् हुआ। जिसमें चार मृतक एवं एक घायल ग्रामीण के आश्रित को 17.50 लाख और मकान, फसल, अनाज के नुकसान के पीड़ितो को 6.32,610 रुपए की राशि का वितरण किया गया। मौके पर बांकी मुखिया अजय डांग, सोय मुखिया सोमारी कैथवार, बेड़ाइरगी मुखिया हेलेन कंडुलना के अलावा रेंजर अभय कुमार, वनपाल विवेक कुमार वर्मा, वनकर्मी लखिंद्र कुमार सिंह, मनीष डुंगडुंग, सुरेश टेटे, ग्लैडसन टेटे आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.