अररिया, फरवरी 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी,)के कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देशन में गुरुवार को बाह्य सीमा चौकी डी समवाय कुशमाहा क्षेत्र के दामाडिघी, हटेवा, बैजनाथपुर और पौखरिया गांवों में नि:शुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मानव चिकित्सा शिविर में डॉ. सोहैल खान पठान द्वारा जांच कर 348 सीमावर्ती नागरिकों को परामर्श व मुफ्त दवाइयां दी गईं। वहीं पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. घनश्याम पटेल ने 122 पशुपालकों के 540 पशुओं की जांच कर दवाइयों का वितरण कराया। कार्यक्रम में डॉ. विवेक कुमार माथुर, सहायक कमांडेंट आशीष गुप्ता, डी समवाय प्रभारी राशी भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी, बल कार्मिक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.