बुलंदशहर, फरवरी 2 -- पावर कॉरपोरेशन के पंचम खंड में लापरवाही का एक मामला सामने आया है। चंदेरू बिजलीघर से क्षमता वृद्धि के बाद हटाया गया 51 लाख 80 हजार 488 रुपये का 5-एमवीए ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। हैरत की बात यह है कि एक्सईएन, एसडीओ और जेई को करीब आठ महीने तक इसकी भनक भी नहीं लगी। चोरों ने बिजलीघर के पास खेत में ही 'वर्कशॉप' खोल दी। मशीन लगाकर घंटों तक पुर्जे खोलते रहे, लेकिन विभाग सोता रहा। अब चीफ इंजीनियर के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। किसान की सूचना पर खुला पावर कॉरपारेशन का खेल जून 2025 में बिजनेस प्लान के तहत यहां 5-एमवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर 10-एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। नियम के मुताबिक पुराने ट्रांसफार्मर को तत्काल स्टोर में जमा कराना था, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे लावारिस छोड़ दिया। हाल ही में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.