मधेपुरा, सितम्बर 11 -- चौसा, निज संवाददाता। भागलपुर के महादेवपुर गंगा घाट से जल भरकर बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने निकले कांवरिया का जत्था मंगलवार की देर शाम चौसा पहुंचे। चौसा में कांवरिया जत्था का लोगों ने भव्य स्वागत किया। देर शाम मुख्यालय स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर के परिसर पहुंचे कांवरिया जत्थे में महिला, पुरुष और बच्चे सहित लगभग डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल रहे। मंदिर में रात्रि विश्राम करने के बाद कांवरिया आगे की यात्रा के लिए निकल पड़े। वैष्णवी दुर्गा मंदिर में कांवरिया के पहुंचने पर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। देर रात से अहले सुबह तक भक्तिमय वातावरण माहौल बना रहा। इस दौरान चौसा के कालेज चौक, काली मंदिर चौक, थाना, चौक, गांधी चौक सहित अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों ने जत्थे में शामिल कांवरियों को नींबू पानी, शरबत फल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.