मैनपुरी, जून 8 -- पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए भोगांव के एक मात्र सेंटर पर आयोजित परीक्षा में 517 परीक्षार्थियों में से 82 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। केंद्र पर कुल 3250 छात्र-छात्राओं की परीक्षा होनी है। नगर के ओम श्री सांई कंप्यूटर सेंटर पर ऑनलाइन परीक्षा चल रही है। परीक्षा 13 जून तक चलेगी। सेंटर संचालक अभय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को प्रातःकाल परीक्षा में 170 छात्र-छात्राओं में 143 ने परीक्षा दी जबकि 27 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 177 में 150 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 27 अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में 170 में से 142 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 28 गैरहाजिर रहे। नोडल अधिकारी पॉलिटेक्निक मैनपुरी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार, पॉलिटेक्निक छाछा के विभागाध्यक्ष सुनील यादव की देखरेख में चल रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.