बाराबंकी, नवम्बर 5 -- बाराबंकी। महादेवा की नगरी में देव दीपावली के अवसर पर श्रद्धा के 51 00 दीप जलते ही चारों तरफ आस्था की इंद्रधनुषी छटा बिखर गई...। श्रद्धालुओं के विश्वास की डोर से अप्रतिम और अद्भुत दृश्य को देखने के लिए मानों धरा पर देवलोक से देव उतर आए हों। अवसर था नगर के प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ मंदिर स्थित तालाब पर देव दीपावली का। शाम होते ही दीयों की सतरंगी रोशनी से पूरा घाट परिक्षेत्र नहा उठा। इस मनोहारी छटा को देखने के लिए लोगों की भीड़ तालाब के पास पहंुच गई। नगर स्थित नागेश्वरनाथ का मंदिर काफी प्राचीन और ख्यातिलब्ध है। मंदिर के समीप ही तालब है। जिसमें प्राय: धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। बुधवार को देव दीपावली के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया। उन्होंने देव दीपावली की सभी को शुभ...