सीतापुर, अगस्त 29 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों में करीब 51 हजार बच्चों को मिलने वाली डायरेक्ट बेनीफिट स्कीम (डीबीटी) की धनराशि अधर में लटकी हुई है। इसके पीछे का कारण बच्चों के आधार कार्ड और सीडेड खाते का न होना बताया जा रहा है। विभाग के अफसर और शिक्षक इन कमियों को दूर करने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन कुछ शिक्षकों के द्वारा इस कार्य में लापरवाही भी बरती जा रही है। शिक्षकों की इस लापरवाही को देखते हुए बीएसए ने 100 से अधिक शिक्षकों को नोटिस जारी कर दी है। बीएसए की इस कार्रवाई के बाद लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कुछ शिक्षकों के द्वारा बच्चों आधार कार्ड बनवाने को लेकर अभिभावकों से संपर्क करने और प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरती जा रही है। जिसको दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.