दुमका, फरवरी 10 -- दलाही प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के बड़ा डुमरिया पंचायत के गाड़ापाथर गांव में अखंड विश्व गायत्री प्रज्ञापीठ छोटा तेतरिया डंगाल की ओर से बीते रात्रि को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें 51 मिट्टी के दीपक जलाकर भाव यज्ञ किया। कर्मकांडी सह मसलिया के प्रखंड समन्वयक दयानंद सिंह ने दीप यज्ञ में शामिल हुए श्रद्धालुओं को बताया कि पूर्व के समय में राजा महाराजा लोग बड़े बड़े यज्ञ का जुटान अपने कर्म सिद्धि हेतू करते थे। उस समय का काल खंड लंबा रहता है। लोगों की आयु हजार साल होती थी लेकिन आज के कलिकाल के परिपेक्ष्य में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने कम समय कम खर्च में भाव यज्ञ का विकल्प दीप यज्ञ का रास्ता दिखाया है। इसमें अपना भाव समर्पित करना पड़ता है। जैसे भाव रखा जाता है ठीक उसी तरह कर्म फल पर प्राप्त होते हैं। इस दीप यज्ञ में नशा उन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.