अलीगढ़, सितम्बर 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा कमेटी क्रम बार आयोजन कर रही है। समिति पदाधिकारियों ने गुरुवार को रेलवे रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन ने बताया कि पदाधिकारियों ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। 7 सितंबर से कार्यक्रम शुरु हो चुके हैं, जो 7 अक्टूबर तक चलेंगे। 13 सितंबर को कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह अचल सरोवर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर होगा। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, उप जिलाधिकारी कोल महिमा सिंह होंगी। मेलाध्यक्ष चमन पहलवान ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्राकट्योत्सव ...