सीवान, मार्च 23 -- बिहार दिवस के अवसर पर टाउन हॉल परिसर में कई रंगों से बनाया गया बिहार का नक्शा आकर्षण का केन्द्र रहा। डीएम, जिला परिषद अध्यक्ष, एडीएम, डीडीसी व सदर एसडीओ समेत अन्य ने इसका अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। इधर, टाउन हॉल में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया। डीआरडीए, शिक्षा, आईसीडीएस, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, निर्वाचन, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, उद्योग के स्टॉल पर जिले में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को दर्शाया गया। वहीं, डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने बिहार दिवस पर 51 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल का वितरण किया। डीएम ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल का उपयोग अपने निजी व व्यावसायिक उपयोग के लिए कर सकते हैं। किसी तरह की खराबी मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल में आने पर सरकार द्वारा निर्धारित सर्विसिंग सेंटर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.