बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। जिले की 51 ग्राम पंचायतों ने शासनादेश के विपरीत कार्यों के सापेक्ष भुगतान कर दिया गया। इसकी जानकारी पंचायतीराज निदेशालय ने दी। इस पर डीपीआरओ ने संबंधित ग्राम सचिवों को नोटिस दिया है। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर नियम विरूद्ध किए गए भुगतान का जवाब मांगा गया है। पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले कामों का भुगतान दो पोर्टल के माध्यम से करना होता है। यह दोनों पोर्टल एक साथ लॉगिन होते हैं। पहला पोर्टल ग्राम पंचायत में निर्धारित स्थान पर लगे कम्प्यूटर में इंटरनेट के सहारे पंचायत गेट-वे में लॉगिन किया जाता है। इसी के लिंक से दूसरे पोर्टल ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर जाना होता है और उस पर भुगतान किए जाने वाले बाउचर को अपलोड करना होता है। इसके लिए जगह निर्धारित है। निदेशक पंचायतीराज के यहां से मिली सूचना के अनु...