लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। नवीन संवत्सर और आर्य समाज स्थापना के 150वें वर्ष पर सनातन संस्कृति महासम्मेलन और 51 कुण्डीय राष्ट्र उत्थान महायज्ञ का आयोजन 30 मार्च को गुरुकुल शांति आश्रम, लोहरदगा में होगा। इसकी जानकारी देते हुए गुरुकुल के संचालक आचार्य शरतचंद्र आर्य ने बताया कि गुरूकुल शांति आश्रम प्रांगण में सनातन संस्कृति महासम्मेलन और 51 कुण्डीय राष्ट्र उत्थान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आज से एक अरब छियानवे करोड़ आठ लाख तिरपन हजार एक सौ पच्चीस वर्ष पूर्व सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। ऐसा हमारे प्राचीन ग्रंथो और परम्परा से ज्ञात होता है। विक्रम संवत् भी इसी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही प्रचलन हुआ था। आर्य समाज स्थापना का 150वें वर्ष भी इस वर्ष पूरा हो रहा है। नव वर्ष के इस पावन बेला पर यज्ञ रूपी गंगा में डुबकी लगायें। पुण्य और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.