नई दिल्ली, फरवरी 14 -- ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने आज भारत में Redmi Note 14 सीरीज का एक नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। रेडमी ने अपने Redmi Note 14 5G को एक नए कलर में पेश किया है। कंपनी अब इस फोन का आइवी ग्रीन कलर लेकर आई है। Redmi Note 14 5G की खासियत इसमें मिलने वाली डिस्प्ले, 50MP का AI कैमरा और 5110mAh की बैटरी है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं फोन के सभी फीचर्स और इसकी कीमत और इस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में: Redmi Note 14 5G की कीमत और ऑफर्स Redmi Note 14 5G का नया आइवी ग्रीन कलर वेरिएंट 21,000 रुपये से कम में उपलब्ध है। फोन का 6GB रैम +128GB स्टोरेज वैरिएंट 17,999 रुपए, 8GB+128GB वैरिएंट के लिए 18,999 रुपए और 20,999 रुपए में उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- पूरे 7000 रुपए सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा, 19 min में फुल चार्ज होने वाला 5G ...