महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन सेकेंडरी व सीनियर सकेंडरी की अरबी फारसी थियोलोजी (दीनी नियात) की परीक्षा हुई। इसमें कुल 2222 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से 1716 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 506 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत सचल दल की टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला। पहली पाली की परीक्षा में सेकेंडरी अरबी फारसी थियोलोजी (दीनी नियात) की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 1738 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 1309 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 429 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में सीनियर सेकेंडरी अरबी फारसी की थियोलोजी (दीनी नियात) परीक्षा हुई। इसमें ...