झांसी, फरवरी 1 -- यूपी के झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 500 साल पुराने धार्मिक स्थल में निर्माण के दौरान की गई खुदाई में ब्रिटिश कालीन सिक्के मिले। लोगों ने जमीन में गड़ा धन की अफवाह उड़ा दी। सूचना पर पहुंची पुरातत्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जांच की। कुछ तांबे के सिक्कों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसे लेकर लोगों में कौतूहल रहा। रक्सा में प्राचीन शिव मंदिर है। जो आस्था का केंद्र है। यहां निर्माण कार्य भी चल रहा था। पिछले दिनों ग्रामीण दर्शन-पूजन को गए। वहां उन्हें गहरा गड्ढा दिखा। यहां लोगों ने धन निकलने की अफवाह उड़ा दी। जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों को समझाया। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने एक शिकायती पत्र देकर ...