रिषिकेष, नवम्बर 21 -- अखिल भारतीय किसान सभा ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पेराई सत्र के शुभारंभ पर पहुंचे अतिथियों के माध्यम से गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा को पांच सौ रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य घोषित करने सहित तीन सूत्रीय ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य डोईवाला गन्ना मिल के पैराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे। वहां उन्होंने क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के माध्यम से गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन भेजा। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवान ने कहा कि गन्ना मूल्य घोषणा में देरी की जा रही है, जबकि गन्ना मूल्य पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही घोषित कर देना चाहिए था। सरकार की चुप्पी से गन्ना किसान असमंजस में हैं और इससे उनकी आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.