मऊ, जनवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर एक सशक्त और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली, जहां कानून के रखवालों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित 500 ट्रेनी पुलिस कर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहकार डा.अश्विनी कुमार सिंह ने लगभग 500 ट्रेनी पुलिस कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी। तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। बताया कि किस प्रकार तंबाकू कई जानलेवा बीमारियों की जड़ है। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों से...