रांची, सितम्बर 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस सभी दागी और उपद्रवियों की सूची तैयार कर रही है, जिन पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। रांची के एसएसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में जितने भी असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाए। जिन लोगों पर पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं और जिनकी भूमिका किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में रही है, उन्हें चिन्हित कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाए। शहर के सभी थानों को उनके क्षेत्र में रहने वाले शरारती तत्वों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस द्वारा पहले से मौजूद आपराधिक रिकार्ड्स को खंगाला जा रहा है और सीसीटीवी, सोशल मीडिया, और स्थानीय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.