गाजीपुर, फरवरी 21 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। छह महीने से फरार चल रहे 50-50 हजार के दो इनामी पशु तस्करों को भांवरकोल पुलिस ने गुरुवार की रात को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों तस्करों पर कुछ दिन पहले ही आईजी रेंज वैभव कृष्ण ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि 50-50 हजार के इनामी पशु तस्कर अपने घर पर आए हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम पंचायत मच्छटी निवासी फिरोज अहमद तथा ग्राम पंचायत तरका निवासी राजकुमार बारी उर्फ गुड्डू है। दोनों पर पशु तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। छह महीने से दोनों फरार चल रहे थे। इन पर...