पटना, मई 20 -- मखाना पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मखाना को मां का खाना बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित मखाना बोर्ड का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। लगभग 50 हजार मखाना उत्पादक किसानों को सीधे ऋण मिलेगा। राजधानी पटना के एक होटल में मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने मखाना-सिंघाड़ा, मखाना-पान, मखाना-मछली की चक्रीय खेती को बढ़ावा देने की भी बात कही। मखाना के पोषण और आर्थिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश में कुल मखाना उत्पादन का 85 प्रतिशत तथा विश्व के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत हिस्सा बिहार से आता है। उन्होंने कहा कि मखाना का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होना चाहिए। संगोष्ठी का आयोजन बिहार कृषि विज्ञान अकादमी (डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर), कृषि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.