लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। वर्ष 2027 के विधान सभा चुनावों के मद्देनजर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को अहम मान रही कांग्रेस प्रदेश के तकरीबन 50 हजार बूथों पर बिना बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के काम कर रही है। बिना बीएलए वाले बूथों पर एसआईआर के प्रक्रिया की निगरानी के लिए कांग्रेस ने अपने जिला संगठन को जिम्मेदारी सौंप दी है। बरसों बाद ऐसा हुआ है जबकि कांग्रेस ने करीब एक लाख बीएलए बनाए हैं। इन बूथों पर कांग्रेस का बूथ संगठन, मंडल इकाइयां और जिलों में भेजी गई कमेटी प्रक्रिया की जांच करेगी। आयोग द्वारा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब राजनीतिक दल कटे नामों की शिनाख्त और ड्राफ्ट सूची में छूटे नामों को जुड़वाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इस काम में कांग्रेस के तकरीबन एक लाख बीएलए सक्रिय हैं। हालांकि, अभी भी उसकी चिंता उन 50 हजार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.