मुजफ्फर नगर, जून 16 -- नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से लूट के मामले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों ने लिफ्ट मांगने पर ट्रक ड्राईवर से लूट की घटना को अंजाम दिया था। ट्रक ड्राइवर से 50 हजार रुपये नहीं बल्कि मोबाइल व 1400 रुपये लूटे गए थे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। कल्लरपुर निवासी ट्रक ड्राईवर रजनीश ने 13 जून की रात अपना ट्रक शेरनगर बाइपास पर खडा किया था। वह रात्रि 2 बजे पैदल पैदल एटूजेड रोड से संधावली की तरफ जा रहा था। रास्ते में दो बाइकों पर छह बदमाश पहुंचे। ट्रक ड्राईवर ने उनसे लिफ्ट मांगी। बदमाशों ने बाइक रोककर ट्रक ड्राइवर को आतंकित कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बदमाशों ने उससे 50 हजार रुपए व मोबाइल लूटा है। थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने बताया कि वादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.