बागेश्वर, जून 27 -- बैजनाथ पुलिस ने दो वर्षों से फरार 50 हजार के इनामी वारंटी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को छकाता रहा। अब एसटीएफ देहरादून पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में गांव चौरसो में आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह ने दुराचार की एक घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना बैजनाथ में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए बैजनाथ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को एसटीएफ देहरादून पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई चल रही है।

ह...